Kal Ka Match Kon Jeeta 11 Sept: कल का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs हांगकांग
Kal Ka Match Kon Jeeta: एशिया कप में कल का मैच कम स्कोर वाला रहा, अबू धाबी में बांग्लादेश और हांगकांग के बीच यह मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 7 विकेट पर 143 रनों का स्कोर खड़ा किया था। बांग्लादेश ने मुकाबला अपने नाम कर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। हांगकांग अब सुपर 4 से लगभग बाहर है।
बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और हांग'कांग के ओपनर बल्लेबाज अंशुमन रथ को जल्दी आउट कर दिया, वह महज 4 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद बाबर हयात का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा और वह 14 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

हांगकांग के लिए नजाकत अली और यासीम मुर्तजा ने अच्छी बैटिंग की और दोनों ने ही स्कोर को आगे बढाने का काम किया। इस बीच निजाकत खान 42 रन बनाकर आउट हो गए। यासीम मुर्तजा ने 28 रनों की पारी खेली। इसके बाद अन्य बल्लेबाज रन बनाने में असफल रहे और टीम 7 विकेट पर 143 के स्कोर तक ही पहुंच पाई। तस्कीन अहमद, तंजीम और रिशद हुसैन के खाते में 2-2 विकेट आए।
जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेशी टीम भी अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही। ओपनर बल्लेबाज परवेज हुसैन महज 19 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। दूसरे ओपनर तंजीद भी 14 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
इसके बाद कप्तान लिटन दास के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी और उन्होंने समझदारी से बैटिंग करते हुए बाद में तूफानी अंदाज दिखाया और फिफ्टी जड़कर टीम को लक्ष्य तक लेकर चले गए। लिटन दास ने 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली।
तोहिद हृदोय के बल्ले से भी 35 रनों की पारी आई। इस दौरान उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया लेकिन लिटन दास के साथ क्रीज पर टिके रहे। 18वें ओवर में बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 144 रनों का स्कोर बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। हांगकांग अब टूर्नामेंट के सुपर 4 चरण से लगभग बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications