Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स

Kal Ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच बुधवार को खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 309 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए नीदरलैंड्स को हर विभाग में बुरी तरह पछाड़ दिया।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स के गेंदबाजों का कीमा बना दिया। डेविड वॉर्नर और मैक्सवेल के बल्ले से शतक देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8 विकेट पर 399 रनों का बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया। इसके बाद नीदरलैंड्स के लिए कुछ नहीं बचा था।

kal ka match kon jeeta

मैक्सवेल ने महज 40 गेंदों में ही शतक जमाते हुए एक रिकॉर्ड कायम कर दिया। वर्ल्ड कप में इससे पहले इतनी कम गेंदों पर किसी अन्य बल्लेबाज ने शतकीय पारी नहीं खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस वर्ल्ड कप में तीसरी जीत दर्ज कर तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया।

नीदरलैंड्स की टीम बैटिंग में बुरी तरह पिछड़ गई और बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे। पूरी डच टीम महज 90 रनों के कुल स्कोर पर ही आउट होकर पवेलियन में बैठ गई और एक रिकॉर्ड हार का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया ने 309 रनों से जीत दर्ज की, वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इतने अंतर से किसी अन्य टीम को जीत नहीं मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बैटिंग के बाद गेंदबाजी में अपने हाथ दिखाए। एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा मिचेल मार्श को भी 2 विकेट मिले। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन/ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, कॉलिन एकरमैन, बेस डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+