Kal Ka Match Kon Jeeta 22 May: कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs लखनऊ
Kal Ka Match Kon Jeeta 22 May: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में 33 रन से हराकर आईपीएल सीजन की छठी जीत अपने नाम की। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन लखनऊ की बल्लेबाजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए।
मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने किया कमाल (Kal Ka Match Kon Jeeta 22 May)
लखनऊ की टीम के लिए मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। मिचेल मार्श ने शतक तो वहीं निकोलस पूरन ने अर्धशतक जड़ने का काम किया। मार्श ने मैच में एक बार फिर अपनी काबिलियत दिखाई और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम शुरुआत में कुछ अच्छी पारियां खेली, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण वे निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 202 रन ही बना पाई और 33 रन से मैच हार गई।

गेंदबाजों ने भी दिखाया दमखम
लखनऊ की गेंदबाजी की बात करें तो विलियम ओरुर्के ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया और तीन विकेट लेकर गुजरात की टीम को पीछे धकेल दिया। इसके अलावा आवेश खान और आयुष बडोनी ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आकाश सिंह और शाहबाज अहमद ने भी एक-एक विकेट चटकाए। यह जीत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खास है क्योंकि वह इस जीत के साथ अपना मनोबल को बढ़ाने का काम करेगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, आवेश खान, विलियम ओ'रूर्के।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश सिंह, एम सिद्धार्थ, रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, अर्शीन कुलकर्णी।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: साई सुदर्शन, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, दसुन शनाका।












Click it and Unblock the Notifications