Kal Ka Match Kon Jeeta 20 April: कल का मैच कौन जीता- पंजाब vs आरसीबी
Kal Ka Match Kon Jeeta 20 April: आईपीएल 2025 के 37वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को उनके घरेलू मैदान पर हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने अवे मैचों में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक सभी पांच अवे मैचों में जीत हासिल की है, जबकि घरेलू मैचों में उन्हें तीन हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
आरसीबी ने जीता मैच (Kal Ka Match Kon Jeeta)
पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 157 रन बना सकी। बेंगलुरु के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर स्पिन अटैक ने पंजाब के बल्लेबाजों को शुरुआती झटके दिए और उनके स्कोर को सीमित कर दिया। जवाब में बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की पारियों की बदौलत टीम को जीत मिली है।

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और बेंगलुरु को शानदार स्थिति में पहुंचाया। दोनों ही खिलाड़ियों ने अर्धशतक बनाने में सफलता हासिल की। क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा की गेंदबाजी भी शानदार रही, जिन्होंने पंजाब को कम स्कोर पर रोका और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम तीसरे स्थान पर आ गई है, जबकि पंजाब चौथे स्थान पर खिसक गई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।
पंजाब किंग्सः प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, नेहाल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications