Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ vs गुजरात

Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अंतिम ओवर में लखनऊ ने 6 विकेट से जीत हासिल की। गुजरात को लगातार 4 जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा है। जबकि लखनऊ की टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करने में सफल रही है।

शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ाई गुजरात (Kaj Ka Match Kon Jeeta )

गुजरात ने एक शानदार शुरुआत के बावजूद अंत में लड़खड़ा गई और 180 रन ही बना सकी। इसका पूरा क्रेडिट लखनऊ के गेंदबाजों को जाता है। खासकर शार्दुल ठाकुर ने आखिरी ओवर में मैच का रुख ही बदल दिया। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने शुरुआत में जिस तरह से बैटिंग की, वो देखने लायक था। दोनों ने पावरप्ले में ही आक्रामक रुख अपनाया और बॉलर्स को कोई मौका नहीं दिया।

Kal Ka Match 1

शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

शुभमन गिल का फॉर्म इस सीजन भी कमाल का रहा है, और सुदर्शन ने भी बेहतरीन बैटिंग से टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लेकिन 13वें ओवर में गिल का आउट होना शायद टर्निंग पॉइंट रहा। इसके बाद लखनऊ के गेंदबाजों ने दबाव बनाया और विकेट चटकाने शुरू किए। खास बात ये रही कि गुजरात की मिडिल ऑर्डर संभल नहीं पाई और रन रेट भी गिरता चला गया।

लखनऊ सुपर जायंट्सः एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

इम्पैक्ट प्लेयरः आयुष बडोनी, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रिट्ज्के, शमार जोसेफ।

गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयरः प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत संधू, अनुज रावत, जयंत यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+