kal ka match kaun jitega 18 May: कल का मैच कौन जीतेगा - दिल्ली vs गुजरात
kaun jitega kal ka match 18 May: दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एक बार फिर मुकाबला करने को तैयार है। 18 मई यानी रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से दिल्ली का सामना होगा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन मैच बचे हैं, उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम दो मैच जीतने होंगे। दिल्ली को गुजरात के अलावा मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के साथ भी मुकाबला करना है।
बीच में ही रुक गया था पिछला मुकाबला (kaun jitega kal ka match 18 May)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही थी। जब अचानक फ्लडलाइट खराब होने और पाकिस्तान से ड्रोन हमलों के कारण मैच रद्द कर दिया गया था। हालांकि, पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाए जाने के बाद पंजाब के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और 10.1 ओवर में कैपिटल्स बैकफुट पर थे।

प्लेऑफ की रेस में काफी आगे गुजरात
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में सबसे आगे हैं। उन्होंने 11 मैचों में से आठ में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में टॉप पर हैं। टूर्नामेंट के निलंबन से पहले उनके आखिरी मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की थी। लीग चरण के बाद जोस बटलर के स्वदेश लौटने के साथ गुजरात को उम्मीद होगी कि कुसल मेंडिस बटलर की जगह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो सके।
कौन जीतेगा कल का मैच
मौजूदा फॉर्म को देखते हुए गुजरात टाइटंस की टीम जीत की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। हालांकि, जोस बटलर के जाने से टीम की बल्लेबाजी कमजोर पड़ सकती है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन को ऐसे में बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी। वहीं दिल्ली की टीम को अपने मैच विनर गेंदबाज मिचेल स्टार्क की कमी खल सकती है। दिल्ली की टीम उलटफेर करते हुए जीत दर्ज करना चाहेगी।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम: करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय जादव मंडल, विप्रज निगम, मनवंत कुमार एल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार, सेदिकुल्लाह अटल, मुस्तफिजुर रहमान।
गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएट्जी, जयंत यादव, अरशद खान, करीम जानत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ईशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस।












Click it and Unblock the Notifications