Kal Ka Match Kaun Jita, कल का एशिया कप मैच कौन जीता - श्रीलंका vs अफगानिस्तान

Kal Ka Match Kaun Jita: एशिया कप में कल एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अफगानिस्तान और श्रीलंकाई टीम के बीच लाहौर में खेला गया मैच श्रीलंका ने 2 रनों से जीतकर सुपर 4 का टिकट कटा लिया। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने तूफानी खेल का प्रदर्शन किया लेकिन अंत में श्रीलंका ने बाजी मारी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 8 विकेट पर 291 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कुसल मेंडिस था। मेंडिस ने 92 रन बनाए। वह दुर्भाग्य से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। गुलबदीन ने अफगानिस्तान के लिए 4 विकेट झटके।

sri lanka vs afghanistan

जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान ने खराब शुरुआत के बाद धमाका कर दिया। रहमत शाह ने 45 रन बनाए। हशमतुल्लाई शाहिदी के बल्ले से 59 रन आए लेकिन नबी ने 24 गेंदों में रिकॉर्ड फिफ्टी जमा दी। वह 32 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए। करीम जनत ने 22, नजीबुल्लाह जादरान ने 23 और राशिद खान ने नाबाद 27 रन बनाए।

अफगानिस्तान को 38वें ओवर की पहली गेंद तक लक्ष्य हासिल करना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अफगानिस्तान की टीम तीन गेंद ज्यादा खेलकर आउट हो गई। इस तरह एक जीता हुआ मुकाबला अफगानिस्तान हार गई। अफगानी टीम 289 रन बनाकर आउट हुई।

एक समय ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान की टीम मुकाबला अपने नाम करते हुए सुपर 4 में भी जाएगी। 12 गेंदों में 23 रनों की दरकार थी लेकिन टीम दो रन पीछे रह गई। राशिद खान दूसरे छोर पर ही खड़े रह गए और अफगानिस्तानी टीम ऑल आउट हो गई।

श्रीलंका के गेंदबाजों ने हार बचाने के लिए कड़ी मेहनत की और सफल रहे। अफगानिस्तान के 3 विकेट लेकर श्रीलंका ने न केवल हार बचाई बल्कि सुपर 4 में भी जगह हासिल कर ली। इस तरह एक रोमांचक मैच दोनों टीमों के बीच देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+