Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs नीदरलैंड्स

Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। नीदरलैंड्स ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। नीदरलैंड्स की टीम ने दक्षिण अफ़्रीकी टीम को 38 रनों के अंतर से पराजित कर दिया। मुकाबला धर्मशाला में खेला गया था।

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। बारिश के कारण मैच के ओवर भी कम करने पड़े। मुकाबला 43-43 ओवरों का ही कराया गया। इसमें पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स की टीम ने 8 विकेट पर 245 रनों का स्कोर खड़ा किया।

kal ka match kaun jeeta

नीदरलैंड्स के बल्लेबाज फ्लॉप रहे लेकिन कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने धमाकेदार बैटिंग की और नाबाद 78 रनों की पारी खेली। उनके अलावा निचले क्रम से भी कुछ रन आए। दक्षिण अफ़्रीकी टीम के लिए रबाडा, एनगिडी और यानसेन ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट झटके।

बल्लेबाजी करने के लिए आई दक्षिण अफ़्रीकी टीम खराब दौर से गुजरी। दो शतक जड़ने वाले क्विंटन डी कॉक 20 रन बनाकर आउट हुए और टेम्बा बवुमा के बल्ले से 16 रन आए। इसके बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और नीदरलैंड्स की राह आसान होती चली गई।

डेविड मिलर ने दक्षिण अफ़्रीकी टीम के लिए 43 रनों की पारी खेली। उनके अलावा केशव महाराज ने निचले क्रम से 40 रन बनाए और टीम 207 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इस तरह दक्षिण अफ़्रीकी टीम टी20 वर्ल्ड कप के बाद से एक बार फिर उलटफेर का शिकार हुई। नीदरलैंड्स ने उस समय दक्षिण अफ्रीका को हराया था। नीदरलैंड्स के लिए इस मैच में लोगान वैन बीक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएत्ज़ी।

नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+