Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Kal Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप में कल का मैच काफी दिलचस्प रहा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम ने मुश्किल स्थिति से वापसी करते हुए जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से ऑस्ट्रेलियाई टीम को पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद मिचेल मार्श अपना खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। यहाँ से स्मिथ और वॉर्नर ने एक भागीदारी कर पारी आगे बढ़ाई। वॉर्नर 41 और स्मिथ 46 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

kal ka match kaun jeeta

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। अंत में पूरी टीम 199 के कुल स्कोर पर सिमट गई। भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट रविन्द्र जडेजा ने झटके। वह 3 विकेट लेने में सफल रहे। उनके बाद बुमराह और कुलदीप यादव का नाम आता है। दोनों को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा ने बिना खाता खोले ही आउट हो गए। स्कोर 3 विकेट पर 2 रन हो गया। वहां से भारतीय टीम ने धमाका करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे डाली।

केएल राहुल और विराट कोहली ने चौथे विकेट के लिए मैराथन भागीदारी की। दोनों के बीच 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। कोहली ने 85 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने नाबाद 97 रन बनाए और टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 201 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+