Kal Ka Match Kaun Jeeta, कल का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs बांग्लादेश

Kal Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप में 2 अक्टूबर यानी सोमवार को दो वार्म अप मैच खेला गया। पहला मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला गया। जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के टीमें आमने-सामने थी। बारिश के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 रनों से जीत हासिल की। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने चार विकेट से शानदार जीत हासिल की। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने अर्धशतकीय पारी खेली। जो रूट 26 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने 24.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इंग्लैंड को मिली जीत: इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण 37-37 ओवर का ही खेला जा सका। बांग्लादेश की टीम में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 9 विकेट खोकर 188 रन बनाए थे। बांग्लादेश की तरफ से सबसे अधिक रन मेहंदी हसन मीराज ने बनाया। मेहंदी हसन मीराज में 89 गेंद में 74 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके लगाने का काम किया।

Kal Ka Match Kaun Jeeta 1

10 ओवर में ही बने 100 रन: दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की और 10 ओवर में ही 100 रन बना डाले। हालांकि, इस दौरान टीम के विकेट भी गिरते रहे। इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बॉयरस्टो ने 21 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। इस छोटी सी पारी में उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। डेविड मालन इस मैच में फ्लॉप रहे। मलान सिर्फ 4 रन ही बना सके। इंगलैंड के कप्तान जोस बटलर 15 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। अपने पारी में बटलर ने पांच चौके और एक छक्का लगाया।

इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

बांग्लादेश की वर्ल्ड कप टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), तंजीद तमीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, महेदी हसन , तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+