Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलने पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराकर वनडे वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चार मुकाबले में दो मैच जीत हासिल की है।
पाकिस्तान को नुकसान: ऑस्ट्रेलिया ने चार अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। वहीं पाकिस्तान की टीम इस हार के बाद पांचवें स्थान पर खिसक गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 367 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 305 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 367 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

डेविड वॉर्नर ने बनाए सबसे अधिक रन: ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान डेविड वार्नर ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे। डेविड वार्नर के बल्ले से 163 रन निकली थी। डेविड वार्नर ने वनडे वर्ल्ड कप में तीसरी बार 150 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। डेविड वार्नर के अलावा मिचेल मार्श के बल्ले से भी शतकीय पारी निकली थी। यह लक्ष्य दूसरी पारी में पाकिस्तान हासिल कर सकती थी। लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे।
पाकिस्तान को मिली हार: पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत अच्छी की थी। पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ने अर्धशतक पूरा किया। इमाम ने 70 और अब्दुल्ला ने 64 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बन सका। यही एक सबसे बड़ी वजह रही कि पाकिस्तान को इस मुकाबले में 62 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिश (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications