Kal Ka Match Kaun Jeeta 9 May: कल का मैच कौन जीता- पंजाब vs आरसीबी
Kal Ka Match Kaun Jeeta 9 May: प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स का आईपीएल प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गई है। आरसीबी के खिलाफ मिली हार के साथ ही पंजाब किंग्स आईपीएल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पंजाब किंग्स दूसरी टीम बन गई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने 242 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 181 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही आरसीबी ने इस मुकाबले को 60 रनों से अपने नाम किया। आरसीबी की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की।

राइली रूसो ने खेली तूफानी पारी
राइली रूसो ने आरसीबी के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने का काम किया। कर्ण शर्मा ने राइली रूसो को विल जैक्स के हाथों कैच कराया। वह 27 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। राइली रूसो ने इस हाईस्कोरिंग मैच में पंजाब को धमाकेदार शुरुआत दिलाने का काम किया।
बेंगलुरु ने 241 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए। पंजाब किंग्स की तरफ से हर्षल पटेल ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाने का काम किया। वहीं अपना डेब्यू मैच खेलने वाले विद्वत कवेरप्पा ने भी दो विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। आरसीबी के लिए कोहली ने 92 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 55 रन और कैमरन ग्रीन ने 27 गेंद में 46 रन बनाए।
पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विद्वत कवेरप्पा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लोकी फर्ग्यूसन।












Click it and Unblock the Notifications