kal ka match kaun jeeta 16 May: कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs हैदराबाद
kal ka match kaun jeeta 16 May: आईपीएल 2024 के 66वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बिना खेले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर ली है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इस मुकाबले के लिए टॉस भी नहीं हो सका। बारिश की वजह से न टॉस हुआ और न ही मैच। जिसका फायदा हैदराबाद की टीम को मिला।
हैदराबाद ने मारी प्लेऑफ में एंट्री
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गुरुवार यानी 16 मई को टॉस होने से पहले ही बारिश होने लगी और टॉस नहीं हो पाया। साढ़े सात के आसपास बीच में कुछ देर के लिए बारिश रुकी। उस दौरान ऐसा लगा कि शायद अब मैच हो सकेगा। लेकिन दोबारा बारिश शुरू हो गई और मुकाबले को आखिर में रद्द करना पड़ा।

अंपायर ने लिया रद्द करने का फैसला
पांच-पांच ओवर के मैच के लिए 10:30 कट ऑफ टाइम था। लेकिन आउट फील्ड काफी गीला था और मैदान के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया था। जिस कारण अंपायर ने मजबूरन मैच को रद्द करने का फैसला किया। इस दौरान अंपायर ने दोनों कप्तानों को अपने पास बुलाया और फिर उनसे हाथ मिलाकर मैच को रद्द करने की घोषणा कर दी।
चेन्नई-आरसीबी में कौन मारेगी बाजी
प्लेऑफ में अब बस एक सीट की लड़ाई है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु में से कोई एक टीम चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सकेगी। चेन्नई के 13 मैचों के बाद 14 अंक हैं। टीम को 18 मई को बेंगलुरु से भिड़ना है। बेंगलुरु के 12 अंक हैं। आरसीबी ने पिछले पांच मुकाबलों में जीत हासिल की है।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।












Click it and Unblock the Notifications