Kal Ka Match Kaun Jita, कल का एशिया कप मैच कौन जीता - बांग्लादेश vs श्रीलंका
Kal Ka Match Kaun Jita: एशिया कप में कल का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। सुपर 4 का यह मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया था। श्रीलंकाई टीम ने इस मैच में जीत दर्ज कर ली। बांग्लादेश के लिए अब आगे जाने की राह काफी मुश्किल है। एक मैच और बचा है।
श्रीलंकाई टीम को बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। श्रीलंका के ओपनर ज्यादा नहीं टिके। करुणारत्ने जल्दी आउट हो गए। उनके बाद निसंका आउट हुए। बाद में कुसल मेंडिस के बल्ले से शानदार बैटिंग देखने को मिली, वह फिफ्टी जड़कर 50 रन के निजी योग पर आउट हुए।

श्रीलंका की टीम ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए लेकिन समरविक्रमा बांग्लादेश की राह में रोड़ा बन गए। वह लगातार रन बनाते चले गए। समरविक्रमा ने अंतिम ओवर तक बैटिंग करते हुए 93 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 9 विकेट पर 257 रनों तक पहुंचा दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। बांग्लादेश की टीम के लिए तोहिद हृदोय एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जो रन बनाने में सफल रहे। वह 82 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।
बांग्लादेश की पारी 236 रनों पर समाप्त हो गई। खराब बल्लेबाजी के कारण उनको 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टॉप दो में जाने के लिए अब अन्य टीमों की तरफ देखना पड़ेगा। बांग्लादेश की टीम को सुपर 4 में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी थे
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नसुम अहमद।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications