T20 World Cup: कब और कहाँ होगा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का वॉर्म अप मैच?
Indian Team T20 World Cup: आईपीएल अब समाप्त हो गया है, तो एक बार फिर से एक बड़े इवेंट में फैन्स का मनोरंजन होने वाला है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में धमाका होगा। यूएसए और वेस्टइंडीज मिलकर इस इवेंट का आयोजन कर रहे हैं और भारतीय टीम भी पहुँच गई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वहां गई है।
भारतीय टीम के पास मुख्य इवेंट से पहले एक वॉर्म अप मैच है। आम तौर पर वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट से पहले टीमों के पास दो अभ्यास मैच देखने को मिलते हैं लेकिन भारतीय टीम को इस बार एक ही मुकाबला मिल पाया है।व्यस्त शेड्यूल की वजह से ऐसा हुआ है।

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इस समय टी20 मुकाबले खेलकर आ रहे हैं। आईपीएल में काफी मैच खेले गए हैं और अभ्यास में भी कोई कमी नहीं होगी। इसके बाद भी किसी दूसरे देश में कंडीशंस देखते हुए अभ्यास मैच का आयोजन जरूरी हो जाता है।
भारत का अभ्यास मैच कब होगा
भारतीय टीम का एक ही अभ्यास मैच होना है। यह मुकाबला एक जून को खेला जाना है। खास बात तो यह है कि इस मुकाबले का वेन्यू न्यूयॉर्क होगा। टीम इंडिया को इस एक मैच के बाद सीधा मुख्य इवेंट में ही उतना पड़ेगा। कुछ टीमों के दो वॉर्म अप मुकाबले भी हैं।
भारत का अभ्यास मैच किसके विरुद्ध होगा
भारतीय टीम का अभ्यास मैच एक पड़ौसी देश से होगा। यहाँ बात पाकिस्तान की नहीं हो रही है। टीम इंडिया अपना वॉर्म अप गेम बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली है। बांग्लादेश की टीम ने हाल ही में अमेरिकी टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, वहां हार का सामना करना पड़ा था।
कुछ टीमें सीधा मुख्य इवेंट में खेलेंगी
भारत एक अभ्यास मैच खेल रहा है, ऑस्ट्रेलिया के पास दो वॉर्म अप गेम हैं लेकिन कई टीमों के पास अभ्यास मैच के नाम पर कुछ भी नहीं है। उनको सीधा मुख्य इवेंट में ही मैदान पर उतरना है। इंग्लैंड, और पाकिस्तान सीधा वर्ल्ड कप मैच खेलेंगे। उनके अलावा न्यूजीलैंड की टीम के पास भी अभ्यास मैच के नाम पर कोई मुकाबला नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications