Asia Cup 2025: कब और कहां होगा एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?

Asia Cup 2025, Ins vs pak: एशिया कप में भारतीय टीम का एक्शन शुरू हो चुका है। बुधवार को भारतीय टीम का मुकाबला यूएई के खिलाफ हुआ था, इसमें गेंदबाजों ने तहलका मचाने का काम किया था। टीम इंडिया ने दो घंटे में ही मैच समाप्त कर दिया था। भारत की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में हुई है।

पहले मैच में बाद हर कोई यही चाहता है कि भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में भी अपना तहलका बरकरार रखे। यूएई को 57 पर आउट कर भारतीय टीम ने 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था। अगले मैच के लिए भारतीय टीम की तैयारी अच्छी चल रही है।

asia cup 2025

Asia Cup 2025: कब होगा IND vs PAK मैच

एशिया कप में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 14 सितंबर 2025 को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होगा। यह मैच ग्रुप-ए का हिस्सा है और भारतीय समयानुसार यह रात 8:00 बजे से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच माना जा रहा है। यदि दोनों टीमें सुपर फोर और फाइनल में पहुंचती हैं, तो यह आपस में तीन बार भी भिड़ सकती हैं।

Asia Cup 2025: कहां होगा IND vs PAK मुकाबला

यह महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा। यह स्टेडियम अपनी भव्यता और विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए जाना जाता है। इस मैदान पर अक्सर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते रहे हैं, और एक बार फिर यह स्टेडियम दोनों टीमों की भिड़ंत का गवाह बनेगा।

Asia Cup 2025: किसका पलड़ा भारी

टी20 फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 19 मैच हुए हैं, इनमें भारत ने 10 और पाक ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है। एशिया कप टी20 में खेले गए 3 मैचों में भारतीय टीम ने 2 और पाक ने एक बार जीत दर्ज की है। इन आंकड़ों को देखते हुए टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। टीमों की तुलना करने पर भी भारतीय टीम भारी है, इसलिए जीत के 80 प्रतिशत आसार भारत के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+