WTC Final से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हेजलवुड ने की कोहली और सिराज की प्रशंसा, गिनाई खूबियां
लंदन के द ओवल में 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले हेजलवुड ने कोहली और सिराज की प्रशंसा की है।

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस रोचक मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली और मोहम्मद सिराज की जमकर प्रशंसा की है।
दरअसल, चोट के कारण हेजलवुड आईपीएल 2023 के पूरे सीजन कोई भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे, लेकिन ओवल में उनके निशाने पर विराट कोहली होंगे। हालांकि, वह मैच से पहले भारतीय स्टार के अपने काम के प्रति लगन के कायल हैं,और इसके लिए उनकी तारीफ भी की है।
इसके अलावा हेजलवुड ने सिराज की भी जमकर प्रशंसा की है। उन्होने कहा कि, 'मैं इस साल देर से आरसीबी से जुड़ा लेकिन सिराज हमेशा विकेट हासिल करते हैं और उनका इकोनामी रेट इतना शानदार होता कि कभी-कभी चिन्नास्वामी स्टेडियम में उसे हासिल करना नामुमकिन सा लगता है। उनका अपनी गेंदबाजी पर बढ़िया नियंत्रण है और वह गेंदबाजी भी शानदार करते हैं।
हेजलवुड ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि वह जितनी कड़ी मेहनत करते हैं उसका कोई सानी नहीं। सबसे पहले उनकी फिटनेस और उसके बाद उसका कौशल खासकर बल्लेबाजी और फील्डिंग में है' उन्होंने आगे कहा कि, 'वह हमेशा प्रैक्टिस के लिए सबसे पहले पहुंचते हैं और सबसे बाद में वापस जाते हैं। वह काफी मेहनत के साथ प्रैक्टिस करते हैं। वह अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित कर सकते है और उन्हें बेहतर बना सकता है।
ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले फॉर्मबी में अभ्यास कर रही है। हेजलवुड ने सोमवार को टीम के साथ प्रैक्टिस की और कहा कि वह इस महत्वपूर्ण मैच से पहले अच्छा महसूस कर रहे हैं। हेजलवुड ने कहा, 'मेरी फिटनेस काफी अच्छी है। उन्होंने कहा, कि मैं अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी करने के काफी करीब हूं। मैं हर अगले सत्र में पहले से अधिक अभ्यास कर रहा हूं, इसलिए मुझे अच्छा लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications