जोस बटलर ने भारतीय गेंदबाज को बताया दुनिया में सबसे खतरनाक, IPL में साथ खेल चुके हैं
जोस बटलर ने एक बातचीत के दौरान इसका खुलासा किया, उन्होंने भारत के एक दिग्गज तेज गेंदबाज को खतरनाक माना।

Jos Buttler on most dangerous bowler: सफेद गेंद क्रिकेट में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इंग्लैंड टीम का नेतृत्व करने के अलावा बटलर ने बल्ले से भी धमाकेदार बल्लेबाजी की है। वर्ल्ड के हर गेंदबाज के सामने बटलर का बल्ला चला है और उन्होंने रन बनाए हैं। हालांकि हर बल्लेबाज के सामने कुछ मुश्किल गेंदबाज भी होते हैं, जिनसे उनको परेशानी होती है। बटलर के साथ भी ऐसा हुआ है। उन्होंने मुश्किल गेंदबाज को लेकर एक अहम खुलासा किया है। अहम बात यह है कि उन्होंने एक भारतीय गेंदबाज का नाम लिया है।

जसप्रीत बुमराह सबसे खतरनाक
ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत करते हुए बटलर से जब पूछा गया कि सबसे खतरनाक गेंदबाज आक किसको मानते हैं। उन्होंने अपने खिलाफ खेले गए गेंदबाजों में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। हालांकि बुमराह के साथ जोस बटलर ने ड्रेसिंग रूम भी शेयर किया है। दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के साथ एक साथ आईपीएल के मंच पर खेल चुके हैं। ऐसे में वह बुमराह को काफी करीब से देख चुके हैं।

बुमराह इस समय मैदान से बाहर हैं
इस समय जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से मैदान से बाहर हैं। काफी समय से वह रिकवर होने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। बुमराह बीच में नेट अभ्यास करते हुए दिखे थे लेकिन बाद में फिटनेस समस्या के चलते फिर से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वह टीम इंडिया में नहीं हैं। इस सीरीज से वह पूरी तरह बाहर हो सकते हैं। देखना होगा कि आईपीएल तक वह फिट हो पाते हैं या नहीं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट नागपुर में होगा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। सफेद गेंद क्रिकेट में धाकड़ खेल का फल इनको मिला है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला नागपुर में 9 फरवरी से शुरू हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications