World Cup: बटलर ने उठाये धर्मशाला की आउटफील्ड पर सवाल, मैच से एक दिन पहले कही तीखी बात

Jos Buttler: वर्ल्ड कप के दस वेन्यू में धर्मशाला भी एक है। इस मैदान की आउटफील्ड पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आउटफील्ड खराब है और इस पर चोट लगने के पूरे आसार हैं। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान गोता लगाते हुए चोटिल भी हुए थे। इसे लेकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने निराशा जताई है।

धर्मशाला में मंगलवार को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाना है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने आउटफील्ड को खराब बताया है। उनका कहना है कि खिलाड़ियों को इस पर ध्यान रखना पड़ेगा और खुद को बचाकर चलना होगा।

jos buttler

बटलर ने कहा कि आउटफील्ड खराब है। जब आप गोता लगाते हुए सावधानी की बात करते हैं, तो यह चीज टीम के खिलाफ जाती है। रन बचाने के लिए आपको गोता लगाना ही होता है। बटलर ने आगे कहा कि आउटफील्ड ठीक नहीं है लेकिन हम इसे लेकर कोई बहाना नहीं बनाएंगे। हम खुद को इसके अनुरूप ढालने का प्रयास करेंगे। खुद को रोकने की बात आती है, तो हम जानते हैं कि यह गोता लगाने लायक जगह नहीं है।

इससे पहले मुजीब उर रहमान की चोट को लेकर अफगानिस्तान के कोच ने कहा कि वह भाग्यशाली रहे कि चोट नहीं लगी। मुजीब का घुटना मिट्टी में फंस गया था। वह स्लाइड करने का प्रयास कर रहे थे। अफगानिस्तान क्रिकेट के एक सदस्य ने यह भी कहा कि यह आउटफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर के ले तैयार नहीं है।

बटलर ने पहले ही साफ़ कर दिया कि उनके खिलाड़ियों को गोता लगाते समय सावधान रहने की आवश्यकता होगी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि मुकाबले के दौरान उनकी टीम का कोई भी खिलाड़ी चोटिल नहीं होगा।

इससे पहले इंग्लैंड को लेकर एक बुरी खबर भी सामने आई है। बेन स्टोक्स इस मुकाबले में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। बेन स्टोक्स पिछले मैच में भी नहीं खेले थे। इस बार भी कुछ वही होगा। वह हिप में चोट के कारण नहीं खेलेंगे। रविवार को अगले मैच में वह शायद खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+