Jofra Archer: जोफ्रा आर्चर World Cup 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम में होंगे रिजर्व खिलाड़ी, बोर्ड ने किया ऐलान

ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। विश्व कप का यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच एक बड़ा अपडेट मिला है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाद जोफ्रा आर्चर भी विश्व कप टीम के साथ भारत की यात्रा करेंगे।

दरअसल, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अभी भी चोट से उबर रहे हैं और फैंस इंग्लैंड टीम में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दाएं हाथ का तेज गेंदबाज को वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि वह वह अभी भी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। हालांकि, एक बड़े अपडेट में आर्चर भारत में विश्व कप टीम के साथ यात्रा करेंगे जहां वह अपना रिहैब जारी रखेंगे।

Jofra Archer

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की घोषणा के अनुसार, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड की 2023 विश्व कप टीम के साथ यात्रा रिजर्व के रूप में यात्रा करेंगे। यहां भी वह अपनी फिटनेस पर काम करना जारी रखेंगे और जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की उम्मीद करेंगे।

आर्चर को उनकी कोहनी की चोट के कारण 17 सितंबर को चयनकर्ताओं द्वारा तय की गई 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया था। दरअसल, मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान उनकी चोट फिर से उभर आई थी, जिससे उन्हें जल्दी घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा था।


इंग्लैंड के मुख्य चयनकर्ता ल्यूक राइट ने कहा कि, 'जोफ्रा के लिए सबसे अच्छी बात टीम के साथ यात्रा करना और अपने रिहैब पर काम करना और फिजियो और टीम के आसपास रहना है। हम उसे जल्द अच्छा बनने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अगर ऐसा होता तो चोट के कारण वह टूर्नामेंट के अंत में बदलाव करने में सक्षम हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल दिन-ब-दिन उनकी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।'

वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+