जोफ्रा आर्चर ने चोट के कारण IPL छोड़ने की अफवाहों को बताया पागलपन, ट्वीट कर लगाई क्लास
एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि, एमआई के तेज गेंदबाज ने एक विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए आईपीएल 2023 के बीच में बेल्जियम की यात्रा की थी, लेकिन आर्चर ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से गलत बताते हुए खारिज कर दिया है।

IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन मुंबई इंडियंस के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैचों में हार मिली है। वहीं दूसरी ओर टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अब तक सिर्फ दो ही मैच खेले हैं, जोकि गेंदबाजी विभाग के लिए चिंता का एक गंभीर विषय है। आर्चर के मैच न खेलने के पीछे उनकी सर्जरी का कारण बताया गया, लेकिन अब खुद आर्चर ने ट्वीट कर अपनी कोहनी की चोट की चिंताओं को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया।
दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने एक विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए आईपीएल 2023 के बीच में बेल्जियम की यात्रा की थी, लेकिन आर्चर ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से गलत बताते हुए खारिज कर दिया है। आर्चर को आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये में टीम के साथ जोड़ा था।
आर्चर पिछले साल एक भी मैच में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन आईपीएल 2023 सीजन से पहले टीम में शामिल हो गए। हालांकि, पेसर ने अब तक मुंबई इंडियंस के लिए दो मैचों में भाग लिया है। दक्षिण अफ्रीका में इस साल की शुरुआत में लगभग 2 साल की अनुपस्थिति के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले आर्चर ने 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए ओपनर की भूमिका निभाई थी।
इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि आर्चर ने दो मैचों के बीच कोहनी की चोट के कारण बेल्जियम की यात्रा पर गए थे। इसके बाद अब वे मुंबई इंडियंस के कैंप में फिर से शामिल होने के लिए भारत लौट आए हैं। इस रिपोर्ट को गलत बताते हुए आर्चन ने ट्वीट कर कहा कि, "तथ्यों को जाने बिना और मेरी सहमति के बिना लेख प्रकाशित करना पागलपन है।
जो भी रिपोर्टर है, आप पर शर्म आती है, एक खिलाड़ी के लिए पहले से ही चिंताजनक और परेशान करने वाला समय है और आप इसे अपने निजी लाभ के लिए उपयोग कर रहे हैं उसका शोषण कर रहे हैं। यह आप जैसे लोग हैं जो समस्या हैं।"
आर्चर ने अच्छी लय के साथ गेंदबाजी की और पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2023 के खेल के दौरान कुछ मौकों पर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। तेज गेंदबाज की प्लेइंग इलेवन में वापसी की उम्मीद है, जब टीम 30 अप्रैल रविवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी को संभव है कि आर्चर एमआई की प्लेइंग 11 में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications