जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया को धोया, सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड खतरे में! कौन सा कीर्तिमान टूटेगा?
AUS vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अपनी रिकॉर्ड बनाने की यात्रा जारी रखते हुए एक और मील का पत्थर छू लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज के ब्रिसबेन टेस्ट में रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 67वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा है।
इस 67वें अर्धशतक के साथ, जो रूट ने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल (66 अर्धशतक) को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अपना स्थान और भी मज़बूत कर लिया है।

Joe Root के निशाने पर सचिन का रिकॉर्ड
हालांकि, रूट का अगला निशाना अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है। सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 68 अर्धशतक लगाए थे। यानी, जो रूट अब सचिन के इस ऐतिहासिक कीर्तिमान की बराबरी करने से सिर्फ एक फिफ्टी दूर हैं।
चूंकि यह ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी है, इसलिए जो रूट को सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों के रिकॉर्ड को छूने या उससे आगे निकलने का मौका जल्द ही मिल सकता है। अगर इंग्लैंड को जल्द ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़ती है, तो दुनिया की निगाहें जो रूट पर होंगी।
इसी सीरीज में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं Joe Root
दूसरी पारी में भी एक और अर्धशतक लगा देते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे। इसी एशेज सीरीज में रूट के पास तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है और वह इस मुकाम को हासिल भी कर ही लेंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया था।
ऑस्ट्रेलिया ने अपने धाकड़ ऑफ़ स्पिनर नाथन लायन को टीम से बाहर करते हुए माइकल नेसर को शामिल किया था। इस ऑल राउंडर ने टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं लेकिन पेसर्स के लिए मददगार पिच को देखते हुए उनको टीम में शामिल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications