‘उनकी इन-स्विंगर तो मेरी लिए भी…’, Jhulan Goswami को लेकर हिटमैन ने दिया दिल छू लेने वाला बयान
नई दिल्ली, 18 सितंबर: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दिग्गज महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित का ऐसा कहना है कि झूलन हमारे देश की महान खिलाड़ियों में से हैं और इतने सालों तक उन्होंने देश के लिए जो कुछ भी किया, उस पर हमें बहुत गर्व है। दरअसल, झूलन गोस्वामी इंग्लैंड दौरे पर अपने इंटरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज खेल रही है।

झूलन की आखिरी सीरीज
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगी। वह अपना आखिरी मैच 24 सितंबर को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेलेंगी। 2002 में भारत के लिए अपने करियर का आगाज करने वाली झूलन के लिए यह वाकई में बहुत भावुक पल होगा।

रोहित ने दिया स्पेशल मैसेज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज शूरू होने से पहले रविवार को भारतीय कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को अटेंड किया, जहां उनसे झूलन को लेकर एक सवाल किया गया। रोहित ने महिला तेज गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा, ''वह एक महान खिलाड़ी है। उन्होंने देश के लिए बहुत जुनून दिखाया है, यह देश के सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा और सीख है। मुझे याद है एक बार उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपनी इन स्विंगर गेंद से मुझे कड़ी चुनौती दी थी।"

शानदार रहा करियर
झूलन गोस्वामी महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज है। 39 वर्षीय दिग्गज ने 12 टेस्ट मैचों में 17.36 की औसत से कुल 44 विकेट, 201 एकदिवसीय मैचों में 22 की औसत से 252 विकेट और 68 WT20I मुकाबलों में 56 विकेट अपने नाम किए। झूलन का नाम ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट में बल्कि दुनियाभर में बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। उनके ऊपर एक बायोपिक भी बन रही है 'चकदा एक्सप्रेस', इस बायोपिक में झूलन का किरदार अनुष्का शर्मा प्ले कर रही है।

इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय महिला टीम
वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह, सबभिनेनी मेघना, दयालन हेमलता, रेणुका सिंह, सिमरन बहादुर , जेमिमा रोड्रिग्स, तानिया भाटिया।












Click it and Unblock the Notifications