IndW vs EngW: झूलन गोस्वामी को जीत के साथ भारतीय टीम ने दी विदाई, 'गार्ड ऑफ ऑनर' मिलने पर हुईं भावुक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने शनिवार को अपने करियर का अंतिम मैच में हिस्सा लिया। लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले को भारत ने 16 रन से अपने नाम किया।

नई दिल्ली, 24 सितंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने शनिवार को अपने करियर का अंतिम मैच में हिस्सा लिया। लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले को भारत ने 16 रन से अपने नाम किया। इस मुकाबले में झूलन गोस्वामी बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सकीं। अंतिम मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जब वह मैदान पर आईं तो सभी ने तालियों के साथ उनका वेलकम किया।

झूलन गोस्वामी ने झटके दो विकेट

झूलन गोस्वामी ने झटके दो विकेट

हालांकि, झूलन गोस्वामी इस आखिरी मुकाबले में अपना खाता नहीं खोल पाईं और बिना रन बनाए ही पवेलियन लौट गई। लेकिन गेंदबाजी से उन्होंने कमाल का स्पेल डाला। झूलन गोस्वामी ने 10 ओवर के अपने स्पेल में महज 30 रन देकर दो बड़ी सफलता हासिल की। झूलन गोस्वामी की दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम इंग्लैंड को आईसीसी चैंपियनशिप के तीसरे मुकाबले में 16 रनों से हराने में सफल रही।

झूलन गोस्वामी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

झूलन गोस्वामी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

इससे पहले जब झूलन पहली बार शनिवार को मैदान पर उतरी तो खिलाड़ियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। भारत ही नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी लॉर्ड्स के मैदान में दो पंक्तियों में खड़े होकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इंग्लैंड की खिलाड़ियों से मिले सम्मान को देखकर झूलन भी बेहद भावुक नजर आई। इंग्लैंड क्रिकेट ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

भारत ने 16 रनों से जीता मुकाबला

भारत ने 16 रनों से जीता मुकाबला

इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबला झूलन के लिए यादगार रहा। इस मैच को वह लंबे समय तक याद रखेंगी। स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों ने भी झूलन के हौसले को बढ़ाने का काम किया। मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने को कहा और पूरी भारतीय टीम 169 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में 170 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भी 153 रन ही बना पाई और उनके सभी बल्लेबाज आउट हो गए। भारत ने इस मुकाबले को 16 रनों से अपने नाम किया और सीरीज में क्लीन स्वीप जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+