'हम वादा करते हैं, देश का नाम रोशन करेंगे', राष्ट्रपति से मुलाकात कर इमोशनल हुईं जेमिमा, वीडियो वायरल
Jemimah Rodrigues Video Viral: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से करारी शिकस्त देकर भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचने का काम किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह जीत भारत के लिए बेहद खास है। भारतीय महिला टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर 52 सालों का सूखा खत्म किया।
राष्ट्रपति मुर्मू के सामने इमोशनल हुई जेमिमा (Jemimah Rodrigues Video Viral)
राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के दौरान टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने इमोशनल होकर अपनी बात रखी। उन्होंने देश में महिला क्रिकेट को मिल रही बढ़ती पहचान और बदलावों के लिए आभार व्यक्त किया। रोड्रिग्स ने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि हर कोई महिला क्रिकेट को फॉलो कर रहा है। बीसीसीआई के कारण महिला क्रिकेट में कई बदलाव आए हैं, जैसे वेतन समानता और महिला प्रीमियर लीग के आने से खिलाड़ियों को फायदा मिला।

जेमिमा ने कही दिल जीतने वाली बात
जेमिमा ने इस मौके पर महिला क्रिकेट के पुराने खिलाड़ियों को याद किया, जिन्होंने बिना किसी शोहरत, पैसे या पहचान के इस खेल को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमसे पहले लड़कियों का एक समूह था जिन्होंने बिना शोहरत, पैसे, समर्थन या पहचान के यह सब किया। आज खेल के प्रति केवल जुनून के कारण उन्होंने जो काम किया है, हम उनके बोए गए बीजों की फसल काट रहे हैं। यह आज जितना हमारा है, उतना ही उनका भी है।
जेमिमा ने राष्ट्रपति से किया वादा
रोड्रिग्स ने पूरी टीम की ओर से राष्ट्रपति से वादा किया कि वे इस विरासत को आगे बढ़ाएंगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस टीम को बेहतर जगह पर छोड़कर जाएंगी। जेमिमा ने कहा कि आज पूरी क्रिकेट टीम की ओर से, हम आपसे यह वादा करते हैं कि जो विरासत उन्होंने शुरू की थी, हम भारतीय महिला क्रिकेट टीम के रूप में उसे आगे लेकर जाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस टीम को एक बेहतर जगह पर छोड़कर जाएंगे।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने एक्स पर टीम की स्टार परफॉर्मर जेमिमा रोड्रिग्स की खुलकर तारीफ की। रोड्रिग्स की लगातार अच्छी फॉर्म और दबाव में शांत रहने की क्षमता ने उन्हें टूर्नामेंट के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications