Smriti Mandhana की शादी टलने पर जेमिमा रॉड्रिग्स का बड़ा फैसला, ऑक्शन से पहले टी-20 लीग में खेलने से इनकार!
Jemimah Rodrigues and Smriti Mandhana: भारतीय महिला वर्ल्ड कप टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने हैरान करने वाला फैसला लिया है। जेमिमा अब महिला बिग बैश लीग (WBBL) के बाकी मैचों में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस नहीं लौटेंगी। उनकी टीम ब्रिस्बेन हीट ने उन्हें टूर्नामेंट से रिलीज़ करने पर सहमति दे दी है। जेमिमा ने यह फैसला महिला आईपीएल के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से ठीक पहले लिया है।
स्मृति मंधाना की शादी के लिए लौटी थी भारत (Jemimah Rodrigues and Smriti Mandhana)
जेमिमा रोड्रिग्स हाल ही में भारत की वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंची थीं। उन्होंने ब्रिस्बेन हीट के लिए तीन मैच खेले थे। हालांकि, उन्हें अपनी करीबी दोस्त और टीममेट स्मृति मंधाना की शादी की तैयारियों में शामिल होने के लिए भारत लौटना पड़ा था। यह वापसी पहले से तय थी, क्योंकि जेमिमा को पिछले सप्ताह स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल के विवाह समारोहों में शामिल होना था।

जेमिमा ने निभाई दोस्ती
लकिन 23 नवंबर को होने वाली मंधाना की शादी स्थगित हो गई। स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक बिगड़ी तबीयत के कारण शादी को आगे के लिए टाला दिया गया। नाश्ते के दौरान उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत में रुकने का फैसला किया है ताकि वह अपनी दोस्त स्मृति और उनके परिवार को सहारा दे सकें।
जेमिमा के फैसले पर ब्रिस्बेन हीट ने क्या कहा?
ब्रिस्बेन हीट ने जेमिमा के इस फैसले का पूरा समर्थन करते हुए उन्हें WBBL के आखिरी चार मैचों के लिए वापस न आने की अनुमति दे दी है। ब्रिस्बेन हीट के सीईओ टेरी स्वेन्सन ने जेमिमा के निर्णय पर पूर्ण सहयोग व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से जेमिमा के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह WBBL में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगी, लेकिन उनके भारत में रहने के अनुरोध पर सहमत होने में हमें कोई हिचक नहीं हुई।
स्वेन्सन ने आगे कहा कि हीट क्लब जेमिमा और स्मृति मंधाना के परिवार के लिए भविष्य की शुभकामनाएं देता है। जेमिमा ने हमें बताया कि वह वापस न आ पाने से निराश हैं और उन्होंने क्लब व हीट प्रशंसकों के प्रति उनकी समझदारी के लिए आभार व्यक्त किया है। WBBL के 11वें सीज़न में जेमिमा रोड्रिग्स एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थीं।












Click it and Unblock the Notifications