शादी टूटने के बाद कहां हैं स्मृति मंधाना? जेमिमा ने दोस्ती के लिए कितने लाख को मारी ठोकर, हैरान कर देगी रकम

Jemimah Rodrigues: क्रिकेट के मैदान से परे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल ही में दोस्ती की एक नई मिसाल कायम की। अपनी करीबी दोस्त स्मृति मंधाना के मुश्किल समय में साथ खड़े रहने के लिए जेमिमा ने लाखों के कॉन्ट्रैक्ट वाली महिला बिग बैश लीग (WBBL) से अपना नाम वापस ले लिया। यह फैसला साबित करता है कि उनके लिए दोस्ती, पैसों से कहीं ऊपर है।

स्मृति मंधाना की शादी पलाश मुच्छल के साथ 23 नवंबर को होनी थी लेकिन अब उसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। स्मृति की स्थिति को देखते हुए जेमिमा ने अपना क्रिकेटिंग असाइनमेंट छोड़कर एक मिशाल पेश की लेकिन लोगों को पता नहीं होगा कि कितनी बड़ी रकम जेमिमा ने छोड़ दी।

Jemimah Rodrigues

लाखों रुपयों का ऑफर ठुकराया

WBBL दुनिया की सबसे बड़ी महिला लीग में से एक है। इस लीग में जेमिमा जैसे बड़े खिलाड़ियों को गोल्ड कैटेगरी में रखा जाता है, जहाँ उन्हें लगभग ₹48 लाख का पूरा सीज़न कॉन्ट्रैक्ट मिलता है। चूंकि जेमिमा ने सीजन के बीच में ही हटने का फैसला किया, इसलिए उन्होंने बचे हुए चार मैचों की लाखों रुपये की मैच फीस को ठुकरा दिया। उनको इस रकम में से कुछ भी नहीं मिलने वाला है।

आखिर कहां हैं स्मृति मंधाना

जेमिमा ने मुश्किल समय में स्मृति के साथ रहने का फैसला लिया लेकिन बड़ा सवाल यह है कि स्मृति मंधाना कहां हैं? उनको लेकर किसी तरह की कोई खबर सामने नहीं आई है। स्मृति मंधाना के पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद कोई खास जानकारी नहीं आई। संभवतः स्मृति सांगली में अपने परिवार के साथ ही होंगी।

उधर पलाश मुच्छल पहली बार पब्लिक में दिखाई दिए। वह अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नज़र आए। किसी से बात नहीं करते हुए पलाश हताश और निराश दिखे और चुपचाप आगे बढ़ गए। उनके चेहरे पर चिंता के भाव साफ़ दिखाई दे रहे थे। अब शादी होगी या नहीं, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+