रणजी ट्रॉफी: जयदेव उनादकट ने ली पहले ही ओवर में हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए दावेदारी मजबूत
रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में जयदेव उनादकट ने सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ पहले ही ओवर में हैट्रिक ले ली है। जयदेव उनादकट ने हाल ही में 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी।
Jaydev unadkat Hat trick भारतीय टेस्ट टीम में 12 साल बाद वापसी करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को उन्होंने रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ हैट्रिक ली। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने अपनी घातक गेंदबाजी से दिल्ली के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम ग्राउंड में रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है। जयदेव उनादकट ने पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। खबर लिखे जाने तक दिल्ली का स्कोर पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 80 रन है।

उनादकट ने पहले ही ओवर में ली हैट्रिक
सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। दरअसल, उन्होंने इस मुकाबले के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने का कारनामा किया है और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा करने वाले वो पहले गेंदबाज बने हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में इरफान पठान ऐसा कारनामा पाकिस्तान के खिलाफ कर चुके हैं। पठान ने साल 2006 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही ओवर में 3 विकेट अपने नाम किए थे।

उनादकट ने इन खिलाड़ियों को किया आउट
जयदेव उनादकट ने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में पहली पारी का पहला ओवर डाला। उनादकट ने सबसे अपने ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली के ध्रुव शोरे (0) को बोल्ड किया। अगली ही गेंद पर उन्होंने वैभव रावल को और फिर उससे अगली गेंद पर दिल्ली के कप्तान यश धुल को भी शून्य पर आउट कर दिया। इसके साथ ही उनादकट ने हैट्रिक पूरी कर ली। 31 साल के उनादकट ने इसके बाद भी जोंटी सिंधु (4), ललित यादव (0) और लक्ष्य (1) को भी पवेलियन भेजने का काम किया।

उनादकट की घातक गेंदबाजी
आपको बता दें कि जयदेव उनादकट ने मैच के सिर्फ दूसरे ओवर में अपना 21वां 5 विकेट लेने का कारनामा पूरा किया। जयदेव उनादकट की इस हैट्रिक के दम पर दिल्ली ने एक समय पर अपने 5 विकेट सिर्फ 6 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। मैच के पहले ही घंटे में उनादकट ने 6 विकेट अपने नाम कर लिए।
आपको बता दें कि इस हैट्रिक के दम पर जयदेव उनादकट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवीर में होने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। उनादकट ने हाल ही में 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी। जयदेव उनादकट बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम में आए थे। इसी सीरीज में उनादकट ने अपना पहला टेस्ट विकेट 12 साल बाद हासिल किया था।
-
किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड -
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Himanta Biswa Sarma Caste: किस जाति से हैं हिमंत बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी? परिवार में कौन-कौन, हर डिटेल -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया












Click it and Unblock the Notifications