जय शाह को बीसीसीआई से मिलती है कितनी सैलरी? जानकर फैंस भी हो जाएंगे हैरान
Jay Shah BCCI Salary: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई सचिव जय शाह तीसरी बार एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष चुने गए हैं। जय शाह के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। जय शाह के नेतृत्व में एशिया क्रिकेट काउंसलिंग ने एशियाई क्रिकेट को बढ़ावा देने में कामयाबी हासिल की है। एशियाई क्षेत्र में क्रिकेट के स्तर को ऊपर करने के लिए लगातार काम चल रहा है।
एशियाई क्रिकेट को मिला है बढ़ावा
बता दें कि एशियाई क्रिकेट परिषद पूरे एशिया में खेले जाने वाले विभिन्न क्रिकेट टूर्नामेंट की देख रेख करता है। पुरुषों और महिलाओं के लिए एशिया कप इसके अलावा युवा खिलाड़ियों के लिए इमर्जिंग टीम्स कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन भी एशियाई क्रिकेट परिषद की देख रेख में किया जाता रहा है।

कितनी है जय शाह की सैलरी
जय शाह पिछले 3 साल से बीसीसीआई के सेक्रेटरी भी हैं। उनकी अगुवाई में क्रिकेट बोर्ड में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीसीसीआई सचिव जय शाह को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कितनी सैलरी दी जाती है। आपको बता दें कि बीसीसीआई की ओर से जय शाह को कोई भी मासिक सैलरी या सालाना सैलरी नहीं दी जाती है।
मिलती है ये सारी सुविधाएं
साल 2022 की एजीएम मीटिंग के बाद बीसीसीआई ने अधिकारियों के खर्च बढ़ाने का फैसला किया था। बोर्ड के अधिकारियों को देश में होने वाले किसी क्रिकेट बैठक को अटेंड करने के लिए 40000 प्रतिदिन के हिसाब से अलाउंस दिया जाता है। वहीं विदेश में होने वाली बैठकों के लिए करीब 80000 रुपए प्रतिदिन अलाउंस अधिकारियों को दिए जाते हैं। इसके अलावा दूसरे देशों में ट्रैवल करने के लिए बोर्ड की ओर से बिजनेस क्लास की टिकट और भी कई तरह की सुविधा बीसीसीआई अधिकारियों को मुहैया कराई जाती रही है।












Click it and Unblock the Notifications