बुमराह की भी हुई मुंबई इंडियंस से अनबन? जानिए टीम को क्यों कर दिया सोशल मीडिया पर अनफॉलो

Jasprit Bumrah News: मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है और इसके संकेत काफी मिले हैं। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद से मामला ठीक नहीं चल रहा है। ताजा मामला जसप्रीत बुमराह से जुड़ा हुआ है। बुमराह भी टीम से खुश नहीं दिख रहे हैं।

खबरों के अनुसार बुमराह शायद हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाये जाने से नाखुश हैं और यह सोशल मीडिया पर साफ़ दिखाई दे रहा है। बुमराह ने कुछ ऐसा किया है, जिसके बारे में किसी ने सचा नहीं होगा। मुंबई इंडियंस से वह किनारा भी कर सकते हैं।

jasprit bumrah

ताजा खबरों के अनुसार बुमराह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। बुमराह की फोटो के साथ टीम ने एक पोस्ट शेयर किया, इस पर बुमराह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया भी देखने को नहीं मिली है।

बुमराह को लेकर डाले गए इस पोस्ट में मुंबई ने लिखा कि 2013 से हमारे लिए उनके एक्शन शब्दों से ज्यादा बोल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के फोटो के साथ यह कैप्शन डाला गया है। हालांकि बुमराह की तरफ से कोई रिएक्शन इस पोस्ट पर नहीं दिया गया है।

हाल ही में मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर की तरफ से बयान दिया गया था। उन्होंने कहा था कि हार्दिक पांड्या को लाने का फैसला क्रिकेटिंग था। मुंबई इंडियंस बदलाव के दौर से गुजर रही है। रोहित को फ्री होकर खेलने दीजिए और उनके रनों का आनन्द उठाना चाहिए। बाउचर के वीडियो के नीचे रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने कमेन्ट कर नई चर्चा को जन्म दिया था। रितिका ने लिखा कि इसमें काफी कुछ गलत है। इसके बाद मुंबई इंडियंस के फैन्स ने बाउचर और पांड्या को ट्रोल किया। अब बुमराह को लेकर आई इस खबर से साफ़ हो जाता है कि टीम में कुछ गड़बड़ चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+