'मेरा बेटा कोई एंटरटेनमेंट की चीज नहीं है', जसप्रीत बुमराह की वाइफ को आया गुस्सा, सरेआम किसे लगाई फटकार?

Jasprit Bumrah wife Sanjana Ganesan: स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरने का काम करती रहती हैं। 27 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए जसप्रीत बुमराह ने मैच विनिंग परफॉर्मेंस देने का काम किया था। जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले में चार विकेट लेकर लखनऊ की जीत की उम्मीदों को समाप्त कर दिया था।

संजना गणेशन ने तोड़ी चुप्पी (Jasprit Bumrah wife Sanjana Ganesan)

इस मैच को देखने के लिए उनकी वाइफ संजना गणेशन और बेटा अंगद बुमराह भी स्टैंड में मौजूद थे। सोशल मीडिया पर युवा अंगद बुमराह के चेहरे के भावों का मज़ाक उड़ाने वालों को अब संजना ने आड़े हाथों लिया है। कुछ यूजर्स द्वारा जसप्रीत बुमराह के बेटे का मज़ाक उड़ाया गया था। संजना गणेशन ने इसे लेकर कहा कि उनका बेटा मनोरंजन का विषय नहीं है।

Jasprit Bumrah 1

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

मुंबई की शानदार जीत के बाद संजना ने अपने बेटे को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा कि हमारा बेटा आपके मनोरंजन का विषय नहीं है। जसप्रीत और मैं अंगद को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। क्योंकि इंटरनेट एक घृणित, घिनौनी जगह है और मैं कैमरों से भरे क्रिकेट स्टेडियम में एक बच्चे को लाने की मुश्किलों को पूरी तरह से समझती हूं, लेकिन कृपया समझें कि अंगद और मैं जसप्रीत का समर्थन करने के लिए वहां थे और कुछ नहीं।

फैंस को बेटे से दूर रहने की सलाह

संजना गणेशन सोशल मीडिया पर उन ट्रोल्स पर भड़के हैं, जिन्होंने अंगद के लिए 'डिप्रेशन' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जबकि अंगद अभी दो साल के भी नहीं हुए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि एक बच्चे के लिए डिप्रेशन जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना इस बात को बताता है कि हम एक समुदाय के रूप में क्या बन रहे हैं और यह वास्तव में बहुत दुखद है। आप हमारे बेटे के बारे में कुछ नहीं जानते, हमारे जीवन के बारे में कुछ नहीं जानते और मैं आपसे अनुरोध करती हूँ कि आप ऑनलाइन अपनी राय उसी के अनुसार रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+