IND vs AUS: बुमराह ने पर्थ में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, 104 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम

IND vs AUS Perth Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया। पहले दिन के खेल में अपनी गेंदबाजी से 4 विकेट लेने वाले बुमराह ने दूसरे दिन आते ही पांचवां विकेट ले लिया।

पांचवें विकेट के रूप में उन्होंने एलेक्स कैरी को वापस पवेलियन की राह दिखा दी। आज सुबह आते ही पहली गेंद पर बुमराह को विकेट मिल गया। विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने कैरी का कैच पकड़ा। इस तरह भारतीय कप्तान ने पहले ही मैच में तहलका मचा दिया।

bumrah

बुमराह के बाद हर्षित राणा ने भी एक विकेट हासिल किया। उन्होंने नाथन लायन को आउट करते हुए आज के दिन का दूसरा विकेट भारत को दिलाया। बुमराह, सिराज और हर्षित राणा ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइनअप की कमर तोड़ डाली।

बुमराह का शिकार बनने वाले पांच प्लेयर्स की बात करने, तो उन्होंने उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्सवीने, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस और एलेक्स कैरी को वापस भेज दिया। ऑस्ट्रेलिया ने आज अपना नौवां विकेट महज 79 रनों के कुल स्कोर पर गंवा दिया। भारत के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर 83 है लेकिन इसे उन्होंने पार कर दिया।

दसवें विकेट के लिए स्टार्क और हेजलवुड ने अहम भागीदारी कर भारत के नाक में दम कर दिया। दोनों के बीच 34 रनों की भागीदारी हुई। अंत में स्टार्क को 26 के निजी स्कोर पर हर्षित राणा ने आउट कर दिया और कंगारुओं को 104 रन पर समेट दिया। बुमराह ने भारत के लिए 5 और हर्षित राणा ने 3 विकेट झटके। 2 विकेट सिराज को मिले। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 46 रनों की लीड मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+