World Cup 2023: 'लोगों को लगता था कि मैं कभी वापसी नहीं कर पाऊंगा...', बुमराह ने कही दिल की बात

World Cup 2023, Jasprit Bumrah: भारतीय टीम वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। लगातार 6 मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी हमेशा से सुर्खियों में रही है। लेकिन इस वर्ल्ड कप भारतीय टीम के गेंदबाज भी चर्चाओं में बने हुए हैं। खास तौर पर इंजरी से वापस लौटने वाले जसप्रीत बुमराह के लिए यह वर्ल्ड कप कमाल का गुजर रहा है।

जसप्रीत बुमराह का शानदार कमबैक: एशिया कप से करीब 1 साल पहले तक जसप्रीत बुमराह ने कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला था। साल 2022 के एशिया कप के दौरान वह चोटिल हो गए थे। जिस कारण साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में भी वह टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। इसके अलावा आईपीएल भी वह नहीं खेल पाए थे। करीब 1 साल बाद इंजरी से वापस लौटने वाले जसप्रीत बुमराह ने पहले एशिया कप और अब वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जसप्रीत को लेकर लगातार दिग्गज तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Jasprit Bumrah 1

पहले से ज्यादा खतरनाक हुए बुमराह: चोट से वापसी के बाद जसप्रीत बुमराह पहले से भी ज्यादा खतरनाक दिखाई दे रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की गेंदों को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहा है। वापसी के बाद उन्होंने वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैचों की 13 पारियों में 26 विकेट लिए हैं। डेथ ओवरों में जसप्रीत बुमराह काफी किफायती भी रहे हैं।

बुमराह ने वापसी पर कही ये बात: एक टीवी चैनल से बात करते हुए जसप्रीत बुमराह ने कहा कि मेरी वाइफ (संजना गणेशन) भी खेल मीडिया में काम करती है। मैंने अपने करियर के बारे में बहुत सारी बातें सुनी है। बहुत सारे लोगों को लगता था कि मैं कभी वापसी नहीं कर पाऊंगा। हालांकि यह सब सच में मेरे लिए मायने नहीं रखता है। मैं फिलहाल बहुत खुश हूं। वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन कमाल का रहा है। जिस पर बुमराह ने अब तक 14 विकेट झटके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मिली जीत में भी बुमराह का योगदान अहम रहा था। बुमराह ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर भारतीय टीम को मैच में वापसी का रास्ता दिखाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+