'हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में...', संजना-बुमराह की तस्वीर वायरल! शमी के लिए छलका फैंस का दर्द
Jasprit Bumrah post selfie with wife Sanjana Ganesan: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती गेंदों के कारण ही भारतीय टीम इस मुकाबले को आसानी से जीतने में कामयाब रही।
बुमराह की धमाकेदार वापसी
चोट से वापसी करने के बाद जसप्रीत बुमराह पहले से भी खतरनाक दिखाई पड़ रहे हैं। पिछले साल जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय बाद मैदान पर वापसी की थी। लेकिन इसके बाद से ही उनके प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिला है। जसप्रीत बुमराह को लेकर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज भी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

पत्नी के साथ शेयर की तस्वीर
अपनी दमदार गेंदबाजी की बदौलत जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने टीवी प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी रचाई थी। बुमराह संजना के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते रहते हैं। 9 फरवरी यानी शुक्रवार को भी जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन के साथ एक फोटो शेयर की।
शमी के लिए छलका फैंस का दर्द
जसप्रीत बुमराह ने संजना के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा की खुशियां यहां है। बुमराह और संजना की शादी साल 2021 में हुई थी। इन दोनों का अंगद नाम का एक बेटा भी है। जसप्रीत बुमराह की इस तस्वीर पर फैंस मोहम्मद शमी को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में...। यह बॉलीवुड फिल्म का एक गीत है। गाने के बोल के जरिए फैंस मोहम्मद शमी को लेकर कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि मोहम्मद शमी की पर्सनल लाइफ काफी विवादों में रही है। मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से अकेले रह रहे हैं। ऐसे में फैंस ने मोहम्मद शमी को लेकर भी इस फोटो के नीचे कमेंट किया है।












Click it and Unblock the Notifications