बुमराह बने वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज, टेस्ट रैंकिंग में जायसवाल और कोहली की लंबी छलांग
ICC Test Rankings: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। टेस्ट रैंकिंग में धमाका देखने को मिला है। भारतीय टीम के प्लेयर्स का दबदबा दिखा है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों रैंकिंग में भारतीय टीम ने जलवा दिखाया है।
टीम इंडिया के नम्बर एक गेंदबाज अश्विन को झटका लगा है। वह एक स्थान नीचे खिसक गए हैं। हालांकि अश्विन के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं थी लेकिन उनको अपना स्थान गंवाना पड़ा है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और कोहली की रैंकिंग में उछाल आया है।

अश्विन की जगह बुमराह ने ली है। जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है। वह 870 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं। अश्विन उनसे एक रेटिंग पॉइंट पीछे हैं। बैटिंग रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल को दो स्थानों का लाभ हुआ है।
जायसवाल ने कानपुर टेस्ट मैच की दोनों पारियों में धांसू बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमाई थी। उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया था। जायसवाल पांचवें से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके अलावा कोहली की रैंकिंग में भी उछाल आया है। उनको सीधा छह स्थानों कर लाभ हुआ है। अब वह छठे स्थान पर कब्जा जमाने में सफल रहे हैं।
पिछले सप्ताह टॉप दस में मौजूद रहे रोहित शर्मा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। रोहित शर्मा अब टॉप टेन से बाहर हो गए हैं। रोहित 15वें नम्बर पर आ गए हैं। लम्बे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापस आते ही ऋषभ पंत को छठा स्थान मिला था लेकिन उनकी रैंकिंग में भी गिरावट आ गई है। पंत तीन स्थान नीचे गिरकर नौवें नंबर पर पहुँच गए हैं।
टेस्ट ऑल राउंडर रैंकिंग में टॉप स्थानों पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। रविन्द्र जडेजा नम्बर एक पर मौजूद हैं। उनके बाद अश्विन का नाम आता है। दोनों के बीच रेटिंग पॉइंट्स का भी काफी बड़ा गैप दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications