IPL 2024: जसप्रीत बुमराह को सपोर्ट नहीं मिला...मुंबई के बल्लेबाज ने खोली बॉलिंग अटैक की पोल, किया बड़ा खुलासा
आईपीएल 2024 के 67वें मैच में आज, 17 मई को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिलेगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए सीजन का चौदहवां और आखिरी मैच होगा। आज के एक्शन से पहले एमआई के कमजोर होते बॉलिंग अटैक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
एमआई के बल्लेबाज नमन धीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि एमआई के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सपोर्ट मिलने पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे जो 20 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

नमन ने आगे कहा कि, 'कभी-कभी हमने अच्छी बल्लेबाजी की या कभी-कभी हमने अच्छी गेंदबाजी की। कोचों ने भी हमसे बात की है कि यह हमारा सीजन नहीं था, फिर भी हमने कड़ी मेहनत की। हां, कुछ मैचों में जसप्रीत भाई को उनकी गेंदबाजी के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं मिला, लेकिन हम इससे सीखेंगे।'
मुंबई इंडियंस 13 में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे नीचे है। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम को अब तक कुल 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इस सीजन प्लेऑफ से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम है।
ये भी पढ़ें- Video: GT के बल्लेबाज केन विलियमसन ने SRH की मालिक को लगाया गले, वायरल हुआ काव्या मारन का रिएक्शन
एमआई ने इस सीजन रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन नए कप्तान उम्मीद मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसके कारण उनकी टीम इस सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। आईपीएल 2023 में मुंबई ने अपने 14 मुकाबलों में से 8 मुकाबलों में जीत के साथ क्वालीफाई किया था, लेकिन इस साल उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications