T20 World Cup: बुमराह की चोट पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा- हम रिस्क नहीं लेना चाहते थे

T20 World Cup 2022 के आगाज से एक दिन पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह का करियर टी20 विश्व कप से अधिक महत्वपूर्ण है और यही वजह है कि उनकी चोट को लेकर टीम मैनेजमेंट ने कोई रिस्क नहीं लिया है। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टी20 विश्व कप की टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है।

Rohit sharma

क्या कहा रोहित शर्मा ने?

बुमराह के चोटिल होने के बाद से सोशल मीडिया भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान को लगातार टारगेट किया जा रहा था कि बुमराह की चोट क्या वाकई इतनी सीरियस थी कि उन्हें टी20 विश्व कप से बाहर किया गया? ऐसे सवालों का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा है, "मुझे लगता है कि टी20 विश्व कप से ज्यादा बुमराह का करियर ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि अभी उस गेंदबाज की उम्र सिर्फ 28 साल है, इसलिए अभी उसके सामने लंबा करियर पड़ा है। बुमराह की चोट को लेकर कई एक्सपर्ट से सलाह ली गई थी।"

बुमराह के नहीं होने से फर्क तो पड़ेगा- रोहित

रोहित शर्मा ने कहा है कि इसमें कोई शक नहीं कि बुमराह के टीम में नहीं होने से काफी फर्क पड़ेगा, वो एक क्वालिटी प्लेयर हैं और सालों से बहुत अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन चोट के बारे में कुछ कहा और किया नहीं जा सकता। रोहित ने कहा कि उनकी चोट को लेकर हमने कई एक्सपर्ट से बात की थी, लेकिन कहीं से हमें पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला, हमारे लिए विश्व कप से ज्यादा गेंदबाज का करियर अहम था, हम किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। इसमें कोई संदेह नहीं कि बुमराह आगे हमारे साथे खेलेंगे और हम जीतेंगे भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+