IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के नाम बड़ी उपलब्धि, बन गये ऐसा करने वाले पहले भारतीय

iND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में 106 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए पांच मैचों की सीरीज में बराबरी कर ली। दोनों टीमें अब 1-1 की बराबरी पर हैं। भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट मैच चौथे दिन के दूसरे सेशन में जीता। जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे।

घरेलू टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। तेज गेंदबाजों में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए भारतीय सरजमीं पर उनका बेस्ट प्रदर्शन आया है। उन्होंने अन्य गेंदबाजों को इस मामले में पछाड़ दिया है।

jasprit bumrah

साल 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ लढाभाई अमर सिंह ने बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 141 रन देकर 8 विकेट झटके थे। ये आंकड़े दोनों पारियों के हैं। उनके अलावा मुनाफ पटेल ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया। साल 2006 में मुनाफ पटेल ने 97 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किये थे।

दोनों तेज गेंदबाजों को पीछे छोड़ते हुए बुमराह ने अव्वल प्रदर्शन किया है। पहली पारी में बुमराह ने 6 विकेट हासिल किये थे। दूसरी पारी में भी उनको 3 विकेट मिले थे। कुल 91 रन देकर 9 विकेट झटकते हुए बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि के साथ अपना नाम जोड़ दिया।

इंग्लिश टीम चौथे दिन के खेल में 9 विकेट गंवाकर मुकाबला हार गई। दूसरी पारी में भारत से मिले 399 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 292 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इससे भारतीय टीम को 106 रनों की बड़ी जीत दर्ज करने का मौका मिला। जायसवाल ने भारत के लिए पहली पारी में दोहरा शतक जमाया था। शुभमन गिल के बल्ले से दूसरी पारी में शतक आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+