जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी डेब्यू पर किया गजब कारनामा, कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका ऐसा
India vs Ireland 1st T20 Highlights 2023 : भारत ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत दो रन से मुकाबले को अपने नाम किया। बारिश के कारण दूसरी पारी में पूरे 20 ओवर का खेल नहीं हो पाया, लेकिन जिस समय खेल रोका गया, उस वक्त भारत आयरलैंड के खिलाफ 2 रनों से आगे था।
जसप्रीत बुमराह की दमदार वापसी: भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर रहने वाले जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ दमदार वापसी की। उन्हें इस सीरीज के लिए बतौर कप्तान चुना गया। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में बतौर कप्तान किसी को निराश नहीं किया। गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह ने मैच का आगाज दमदार अंदाज में किया। यही वजह रही कि भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही।

दो रन से जीता मैच: तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 2 रनों से जीतने में कामयाबी हासिल की। टॉ़स हारकर आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 139 रन बनाया था। 140 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 6.5 ओवर में दो विकेट खोकर 47 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद बारिश ने मुकाबले में खलल डाल दिया और मैच को रोकना पड़ा। अंत में डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को इस मुकाबले में दो रनों से जीत मिल गई।
बुमराह ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड: पहली बार भारत के लिए टी-20 में कप्तानी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चार ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटकने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्हें डेब्यू मैच पर ही प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इससे पहले ऐसा किसी भी भारतीय खिलाड़ी के साथ नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications