इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम में हुआ बदलाव, तूफानी बल्लेबाज को किया गया बाहर

Change in England World Cup Team: डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड ने अपनी वर्ल्ड कप योजना में बदलाव किया है। इंग्लैंड की टीम में भी परिवर्तन किया गया है। एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है और एक नाम बाहर किया गया है। प्रोविजनल टीम से जेसन रॉय को बाहर कर दिया गया है।

जेसन रॉय पीठ की चोट के कारण बाहर हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी वह नहीं खेल पाए थे। इसके बाद वर्ल्ड कप टीम से उनको बाहर करने का निर्णय लिया गया। जेसन रॉय के बाहर होने का मतलब उनके करियर पर विराम भी हो सकता है। उनके पास ईसीबी का केन्द्रीय अनुबंध भी नहीं है।

england cricket team

इस साल जेसन रॉय के बल्ले से दो शतकीय पारियां देखने को मिली थी। हालांकि उनका औसत कम है। इसके बाद उनकी पीठ की चोट ने भी समस्या पैदा की है। इस वजह से उनको वर्ल्ड कप टीम से बाहर किया गया है। जेसन रॉय की जगह इंग्लैंड की टीम में हैरी ब्रूक को शामिल किया गया है।

बेन स्टोक्स ने जब वनडे में वापसी का निर्णय लिया, तब हैरी ब्रूक को बाहर रहना पड़ा। अब वह टीम में वापस आ गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वह तीन मैचों में खेले थे लेकिन प्रदर्शन के हिसाब से वह खास नहीं कर पाए। हालांकि पिछले साल टेस्ट डेब्यू में उन्होंने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था। बाद में उनको आईपीएल अनुबंध भी मिल गया था।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंग्लैंड की प्रोविजनल टीम

जोस बटलर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम करन, आदिल राशिद, डेविड विली, रीस टॉपले, मार्क वुड, गस एटकिंसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+