वेस्टइंडीज क्रिकेट में आया भूचाल, 3 बड़े खिलाड़ियों ने ठुकराया सेन्ट्रल अनुबंध, जानें पूरा मामला
Cricket West Indies Central Contract: वेस्टइंडीज क्रिकेट में खिलाड़ियों की मनमर्जी चलती रही है। पहले भी ऐसा था और अब भी हो रहा है। तीन खिलाड़ियों ने सेंट्रल अनुबंध लेने से मना कर दिया है। अहम बात यह है कि तीनों बड़े नाम हैं और इन खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट खेलते रहने का फैसला लिया है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सेन्ट्रल अनुबंध वाले खिलाड़ियों की घोषणा की है। इनमें 14 पुरुष और 15 महिलाओं को शामिल किया गया है। पुरुष क्रिकेट में चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनको पहली बार केन्द्रीय अनुबंध ऑफर किया गया है। गुडाकेश मोती, केसी कार्टी, तेजनारायण चन्द्रपॉल और एलिक अथान्जे को पहली बार अनुबंध मिला है।

जिन तीन खिलाड़ियों ने अनुबंध से मना किया है, उनमें जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। महिला क्रिकेट में जैदा जेम्स और शेनेटा ग्रिमोंड को पहली बार शामिल किया गया है। होल्डर अंतिम बार वनडे और टेस्ट जुलाई 2023 में खेले थे। भारत और स्कॉटलैंड के खिलाफ वह खेले थे।
होल्डर ने टेस्ट क्रिकेट में 37 मौकों पर टीम का नेतृत्व किया है। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 86 मैचों में टीम का जिम्मा सम्भाला है। पूरन ने 17 वनडे में टीम की कप्तानी की है। मेयर्स ने 18 टेस्ट और 28 एकदिवसीय मुकाबलों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि जिन खिलाड़ियों ने अनुबंध लेने से मना किया है उन्होंने खेलते रहने का फैसला लिया है। अनुबंध नहीं होने के बाद भी वे टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
सेन्ट्रल अनुबंध वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
पुरुष कैटेगरी: एलिक अथान्जे, क्रैग ब्रैथवेट, कैसी कार्टी, तेजनारायण चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, केमर रोच, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।
महिला कैटेगरी: आलिया एलेन, शेमाइन कैंपबेल, शमिलिया कॉनेल, अफी फ्लेचर, चेरी-एन फ्रेजर, शबिका गजनबी, जेनिलिया ग्लासगो, शेनेटा ग्रिमोंड, चिनेले हेनरी, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरु, हेले मैथ्यूज, करिश्मा रामहरैक, स्टैफनी टेलर, राशादा विलियम्स।












Click it and Unblock the Notifications