हार के बाद वेस्टइंडीज को लगा एक और बड़ा झटका, पूरी सीरीज से बाहर हो सकता है ये स्टार खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है।

पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 23: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। शुक्रवार देर रात दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच खेला गया, जहां मेजबान विंडीज को आखिरी ओवर में 3 रन से मिली करीबी हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद वेस्टइंडीज के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी ने खरीदी Jaguar F-type स्पोर्ट्स कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

कोविड का शिकार हुए होल्डर

कोविड का शिकार हुए होल्डर

जेसन होल्डर की भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से वेस्टइंडीज टीम में वापसी हुई थी, लेकिन पहले मैच से ठीक पहले होल्डर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके कारण उन्हें ना सिर्फ प्लेइंग-XI से बाहर रखा गया है, बल्कि टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी उन्हें दूर किया गया है। टॉस के वक्त विंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होल्डर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उन्हें टीम के बाकि खिलाड़ियों से अलग रखा गया है।

अब खबर आ रही है कि वो बचे हुए बाकी के दोनों वनडे मैचों से भी बाहर हो सकते हैं।

भारत के लिए अच्छी खबर

भारत के लिए अच्छी खबर

जेसन का बाहर होना भारतीय टीम के लिहाज से अच्छी खबर हो सकती है। दरअसल, होल्डर की गिनती दुनिया के नामचीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में की जाती है। अगर वह जल्दी कोरोना से रिकवर नहीं कर पाते हैं, तो पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया के खिलाफ 25 एकदिवसीय मुकाबलों में जेसन ने 450 रन बनाने के अलावा 23 विकेट भी हासिल किए हैं। भारत के खिलाफ वह इस फॉर्मेट में 3 अर्धशतक जमा चुके हैं।

5 महीने बाद हुई थी वापसी

5 महीने बाद हुई थी वापसी

जेसन होल्डर की 5 महीने के बाद वेस्टइंडीज की टीम में वापसी हुई थी। उन्होंने अपना आखिरी वनडे इस साल फरवरी में भारत दौरे पर ही खेला था। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में भी वो टीम का हिस्सा नहीं थे। होल्डर विंडीज के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक है। वह अकेले अपनी टीम को गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन कर मैच जीताने की क्षमता रखते हैं। अभी तक खेले 127 वनडे मैचों में उन्होंने 25 की औसत से 2019 रन बनाने के अलावा 146 विकेट भी चटकाए हैं।

टी20 सीरीज में हो सकती है वापसी

टी20 सीरीज में हो सकती है वापसी

3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए विंडीज ने अभी तक अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है। अगर होल्डर जल्दी कोरोना से रिकवर होकर मैच फिट हो जाते हैं, तो टी20 टीम में उनकी वापसी हो सकती है। टी20 सीरीज का आगाज 29 जुलाई को होगा और आखिरी मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शमर ब्रूक्स, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडकेश मोती, जेडन सील्स, कीसी कार्टी, कीमो पॉल।

रिजर्व खिलाड़ी: रोमरियो शेफर्ड और हैडन वाल्श जूनियर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+