5 महीने में टूटा टी20 में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 11 चौके और 8 छक्कों से इस बल्लेबाज ने मचाई तबाही

Fastest T20i Hundred: पिछले साल एशियाई खेलों के दौरान टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का कीर्तिमान बना था। नेपाल के कुशल मल्ला ने मंगोलिया के विरुद्ध खेलते हुए यह कीर्तिमान बनाया था। अब पांच महीने बाद ही यह वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया और नया बल्लेबाज इस लिस्ट में टॉप पर आ गया।

नामीबिया के यान निकोल लॉफ्टी ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जमा दिया और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने महज 33 गेंदों का सामना करते हुए यह कीर्तिमान स्थापित कर दिया। उनकी पारी के दौरान चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिली।

Jan Nicol Loftie

यान निकोल लॉफ्टी ने धमाका करते हुए 11 चौके और 8 छक्के जमाए और कुशल मल्ला का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। वह 101 रन बनाकर नाबाद लौटे। सबसे खास बात तो यह है कि उन्होंने यह कीर्तिमान नेपाल के खिलाफ ही बनाया है। नामीबिया के 3 विकेट गिरने के बाद लॉफ्टी मैदान पर उतरे थे।

पांचवें नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए लॉफ्टी ने गेंद को कई बार लॉफ्ट करते हुए छह रन के लिए सीमा रेखा से बाहर भेज दिया। 36 गेंदों में वह 101 रन बनाकर नाबाद लौटे और नामीबिया का 4 विकेट पर 206 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। रोहित पौडेल ने नेपाल के लिए 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए नेपाल की खराब शुरुआत रही लेकिन बाद में रन दीपेन्द्र सिंह ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रोहित पौडेल ने 42 रनों की पारी खेली। नेपाल ने 19वें ओवर तक 186 रनों का स्कोर हासिल कर लिया था लेकिन टीम ऑल आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+