Jammu Kashmir: क्रिकेटर के हेलमेट पर दिखा फिलिस्तीन का झंडा! पुलिस की रडार पर जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग

जम्मू-कश्मीर में एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक खिलाड़ी द्वारा फिलिस्तीनी झंडा प्रदर्शित किए जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने इस संबंध में एक क्रिकेटर और निजी टूर्नामेंट के आयोजक को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

यह घटना बुधवार को जम्मू में चल रहे 'जम्मू-कश्मीर (J&K) चैंपियंस लीग' के दौरान हुई। मैच 'JK11 किंग्स' और 'जम्मू ट्रेलब्लेजर्स' के बीच खेला जा रहा था। बल्लेबाजी के दौरान खिलाड़ी फुरकान भट्ट के हेलमेट पर फिलिस्तीनी झंडा लगा हुआ देखा गया, जिसे मैच कवर कर रहे कैमरों ने कैद कर लिया।

cricketer displayed Palestinian flag

मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि खिलाड़ी और टूर्नामेंट आयोजक से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुरकान भट्ट को हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाने के लिए जम्मू कश्मीर चैंपियन लीग से बैन कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि किन परिस्थितियों में और किस इरादे से खेल के मैदान पर राजनीतिक प्रतीकों का उपयोग किया गया। जांच के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है:

  • क्या इस तरह के प्रदर्शन के लिए संबंधित अधिकारियों से जरूरी अनुमति ली गई थी?
  • क्या यह आयोजन के नियमों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है?
  • खेल आयोजन के दौरान झंडा प्रदर्शित करने के पीछे का असली मकसद क्या था?

निजी स्तर पर आयोजित है टूर्नामेंट
जांच में यह भी साफ हुआ है कि यह टूर्नामेंट पूरी तरह से निजी तौर पर आयोजित एक स्थानीय लीग है। इसका किसी भी राष्ट्रीय (जैसे BCCI) या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संस्था से कोई संबंध नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है और किसी पर भी फिलहाल कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

देश के अन्य हिस्सों में भी आए थे ऐसे मामले
भारत में फिलिस्तीनी झंडे के प्रदर्शन को लेकर यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जुलाई 2025 में उत्तर प्रदेश के देवरिया में ताजिया जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडे वाली टी-शर्ट पहनने पर चार युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उसी महीने आगरा में भी मुहर्रम के जुलूस के दौरान झंडा फहराने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+