जडेजा ने शतक के लिए सरफराज को रन आउट कराया तो कैसे भड़के रोहित शर्मा, देखें उनका वायरल रिएक्शन
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने अच्छा स्कोर किया। रोहित शर्मा और रविन्द्र जडेजा ने शतक जड़े। सरफराज खान का डेब्यू था और वह इस मुकाबले में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। हालांकि वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए।
सरफराज खान ने डेब्यू टेस्ट में तूफानी अंदाज दिखाते हुई इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और भारत के लिए पहले टेस्ट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड बना लिया। इसके बाद जडेजा के एक गलत कॉल की वजह से वह रन आउट होकर मैदान से बाहर चले गए।

जडेजा काफी समय से 96 के स्कोर पर ही खड़े थे और डॉट बॉल खेलते चले जा रहे थे। इसके बाद वह धीरे-धीरे 99 रन पर पहुँच गए। शतक जल्दी पूरा करने के लिए उन्होंने सरफराज खान को रन आउट करा दिया। सरफराज 66 गेंद में 62 रन बनाकर चलते बने। एंडरसन की गेंद को जडेजा ने मिडऑन पर खेलकर सरफराज को भागने के लिए कहा।
सरफराज भाग गए और जडेजा ने मना कर दिया। जब तक वह वापस आते, मार्क वुड ने नॉन स्ट्राइक छोर पर सीधा थ्रो कर उन्होंने रन आउट कर दिया। उनके इस रन आउट का जिम्मेदार जडेजा की गलत कॉल को माना गया और कप्तान रोहित शर्मा बुरी तरह भड़क गए।
रोहित शर्मा को अच्छा नहीं लगा क्योंकि सरफराज अपने पहले ही मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बैजबॉल खेल रहे थे। ड्रेसिंग रूम में रोहित ने कुछ कहा और अपनी टॉप उतारकर वहां फेंक दी। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और सरफराज का फैन्स ने साथ दिया।
हालांकि बाद में अगली ही गेंद पर जडेजा ने अपना चौथा टेस्ट सैकड़ा पूरा कर लिया लेकिन वह अपने शतक के लिए सरफराज का विकेट बलिदान कर चुके थे। सरफराज ने महज 48 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और इंग्लैंड के नाक में दम कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications