MI vs RCB: बुमराह की गेंद पर ईशान किशन ने लूट ली महफिल, आउट होकर देखते रह गए कोहली
MI vs RCB: जसप्रीत बुमराह आईपीएल में विराट कोहली को परेशान करते रहे हैं और एक बार फिर से वही देखने को मिला है। आरसीबी की बैटिंग के दौरान बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी के सामने विराट कोहली की एक नहीं चलने दी। कोहली उनके खिलाफ बेबस नजर आए।
बुमराह को कप्तान हार्दिक पांड्या तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए लाए और उन्होंने निराश नहीं किया। बुमराह ने धांसू फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को आउट करते हुए मुंबई को पहली सफलता दिलाई। कोहली आज रनों के लिए तरसते दिखे।

विराट कोहली ने 9 गेंदों का सामना किया और महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। बुमराह की गेंद पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई और कोहली के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए कीपर ईशान किशन के पास चली गई। किशन ने अपनी चुस्ती दिखाई और डाइव लगाकर कैच लपक लिया।
बुमराह के खिलाफ आईपीएल में कोहली के बल्ले से रन भी आए हैं लेकिन आउट भी उनके सामने कई बार हुए हैं। विराट ने बुमराह के खिलाफ आईपीएल में कुल 95 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 140 रन आए हैं और बुमराह ने उनको 5 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कोहली को जल्दी आउट करने के बाद मुंबई को एक और विकेट मिला। डेब्यू करने वाले विल जैक्स को आकाश मधवानी ने 8 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद रजत पाटीदार ने 26 गेंदों में 50 पी पारी खेल डाली।












Click it and Unblock the Notifications