'किसी चर्चा की जरूरत ही नहीं, ईशान किशन ही हैं ODI में रोहित के बेस्ट ओपनिंग पार्टनर'
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि वनडे में रोहित शर्मा के साथ बेस्ट ओपनिंग पार्टनर ईशान किशन हैं और कोई नहीं।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम इंडिया में शिखर धवन की जगह नहीं है। हालांकि टी20 से तो उनका पत्ता कब का साफ हो चुका है, लेकिन अगले साल वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए शिखर धवन को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें टीम में चुना जाएगा, लेकिन धवन जगह बनाने में नाकाम रहे। वनडे सीरीज में धवन की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा? यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे या फिर ईशान किशन को मौका दिया जाएगा?
ईशान किशन होने चाहिए रोहित के ओपनिंग पार्टनर
इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बिना किसी संकोच के ईशान किशन का नाम लिया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम गंभीर ने कहा है कि निकट भविष्य में रोहित शर्मा के साथ वनडे फॉर्मेट में पारी की शुरुआत करने के लिए स्पष्ट रूप से ईशान किशन पहली पसंद होने चाहिए। गौतम गंभीर ने कहा है कि ईशान के अलावा वो किसी और का नाम नहीं लेंगे। आपको बता दें कि ईशान ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में डबल सेंचुरी जड़ी थी। ईशान ने इस मैच में 210 रन की पारी खेली थी।
इस टॉपिक पर चर्चा ही नहीं होनी चाहिए- गंभीर
गौतम गंभीर से जब पूछा गया कि वह रोहित के सलामी जोड़ीदार के रूप में किसे देखना चाहते हैं तो उन्होंने कहा, "मैं हैरान हूं कि हम इस पर चर्चा कर रहे हैं, क्योंकि किसी ने पिछली पारी में दोहरा शतक बनाया है तो चर्चा खत्म ही हो गई है।" वो चेहरा ईशान किशन का ही होगा। गौतम गंभीर ने कहा कि ईशान ने 35वें ओवर में ही 200 रन बना लिए थे, आप ईशान के अलावा किसी और को ऐसा करते नहीं देख सकते। वो विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं, उनके अलावा ऐसे दो काम कोई नहीं कर सकता।
नंबर 4 के लिए सूर्या हैं बेस्ट- गंभीर
गौतम गंभीर ने नंबर 4 के लिए सूर्यकुमार यादव के नाम का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है, "मेरा मानना है कि सूर्यकुमार यादव नंबर 4 के लिए एकदम सही हैं बावजूद इसके कि उनका वनडे रिकॉर्ड अभी तक उनके टी20 रिकॉर्ड जैसा शानदार नहीं है। सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 16 वनडे मैचों में केवल दो हाफसेंचुरी के साथ 384 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications