बड़ी रकम पाने के बाद सामने आया ईशान किशन का रिएक्शन, कही ये बात
नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की मेगा नीलामी में भारत के युवा विकेटकीपर ईशान किशन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्हें खरीदने के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में, मुंबई ने उन्हें 15.25 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके साथ ही ईशान आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : वाशिंगटन सुंदर पर हुई पैसों की बरसात, क्रुणाल 8.25 करोड़ में बिके

कही ये बात
साथ ही ईशान आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विकेटकीपर भी बने हैं। बड़ी रकम पाने के बाद किशन ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए फ्रेंचाइजी का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा, ''मैं फिर से अपने घर मुंबई की पलटन में आ रहा हूं। मैं आपको याद कर रहा हूं और इंतजार नहीं कर सकता। हमने मिलकर कई यादगार पल बनाए हैं। मैं फ्रेंचाइजी के मालिक और मैनेजमेंट का इतनी बड़ी रकम देने के लिए धन्यवाद करता हूं। जल्द मिलेंगे।''
इससे पहले मिलते थे इतने पैसे
बता दें कि ईशान किशन पिछले कुछ सालों से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। हालांकि नीलामी से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था, लेकिन नीलामी के जरिए मुंबई ने अपने खिलाड़ी को टीम में वापस कर लिया है। पहली बार मुंबई ने किसी खिलाड़ी के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की नीलामी में बोली लगाई है। किशन का बेस प्राइस 2 करोड़ था। मुंबई के लिए पहले ओपनिंग करने वाले क्विंटन डी काॅक इस बार लखनऊ में शामिल हो गए हैं। ऐसे में मुंबई ने ईशान को खरीदने के लिए पूरी ताकत लगाई ताकि वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर टीम को विस्फोटक शुरूआत दिला सकें। इससे पहले किशन को मुंबई 6 करोड़ 60 लाख देती थी।

आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी-
युवराज सिंह (दिल्ली) - 16 करोड़
ईशान किशन (मुंबई) - 15.25 करोड़
युवराज सिंह (बैंगलोर) - 14 करोड़
दिनेश कार्तिक (दिल्ली) - 12.50 करोड़
श्रेयस अय्यर (कोलकाता) - 12.25 करोड़












Click it and Unblock the Notifications