Ishan Kishan: कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड? खूबसूरती के आगे एक्ट्रेस भी फेल, करती हैं करोड़ों की कमाई

Ishan Kishan Girlfriend: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने अपने नाम किया। भारत की धमाकेदार जीत के कारण ईशान इन दिनों सुर्खियों में हैं। ईशान किशन इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण चर्चा में रहने वाले ईशान मैदान के बाहर भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते रहे हैं।

कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड (Ishan Kishan Girlfriend)

ईशान किशन का नाम लंबे समय से जयपुर की मशहूर मॉडल और बिजनेसवुमन अदिति हुंडिया के साथ जोड़ा जाता रहा है। अदिति हुंडिया अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। जयपुर की रहने वाली अदिति हुंडिया ग्लैमर की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। वह साल 2017 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का हिस्सा रह चुकी हैं और 2018 में उन्होंने मिस सुपरनेशनल इंडिया का खिताब अपने नाम किया था।

Ishan Kishan 1

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं अदिति

वह एक सफल मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनकी स्टाइल और लुक्स पर लाखों लोग फिदा हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है, जो उनकी हर तस्वीर का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अदिति जब भारतीय ड्रेस में नजर आती हैं, तो उनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन

अदिति सिर्फ लुक्स के मामले में ही आगे नहीं हैं, बल्कि वह एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। साल 2024 के मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदिति की कुल संपत्ति लगभग 2 से 3 मिलियन डॉलर (करीब 15 से 25 करोड़ रुपये) के बीच है। वह कई बड़े ब्रांड्स के साथ डील करती हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। अदिति का फैशन सेंस भी कमाल का है। यही वजह है कि उनकी ड्रेस फैंस के बीच चर्चा का विषय रहता है।

ईशान और अदिति कई बार देखा गया है एक साथ

ईशान और अदिति को अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते और साथ में देखा गया है, जिसने इन अफवाहों को बल दिया है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिलहाल, ईशान जहां वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं अदिति अपने सफल करियर से नई ऊंचाइयां छू रही हैं। अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने अब तक सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+