एक दोहरे शतक से भारत के 'हीरो' बन गए ईशान किशन, पिता का छलका दर्द, कहा- रातभर वह छत पर...
india vs bangladesh, Ishan Kishan: ईशान किशन का चयन टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नहीं किया गया था। जिसके बाद काफी मायूस हो गए थे।

india vs bangladesh, Ishan Kishan: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में दोहरा शतक लगाकर रातोंरात स्टार बनने वाले ईशान किशन सुर्खियों में हैं। वनडे क्रिकेट में ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भारत ही नहीं दुनिया भर के क्रिकेट के दिग्गज ईशान किशन की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन ईशान किशन के पिता अपने बेटे की तारीफ कम ही मौकों पर करते हैं।

ईशान किशन को लेकर पिता ने कही यह बात
ईशान किशन ने वनडे मुकाबले में ओपनिंग करते हुए दोहरा शतक लगाया। सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के बाद यह कारनामा करने वाले ईशान भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। ईशान किशन की इस पारी के बाद उनके पिता ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जब ईशान मैदान पर बेहतर खेलते हैं तो वह उनकी ज्यादा तारीफ नहीं करते क्योंकि पूरी दुनिया उसको शाबाशी दे रही होती है।

दोहरे शतक को खुद पर हावी नहीं होने देने को कहा
ईशान किशन ने बेहतरीन पारी खेलने के बाद अपने पिता को कॉल किया था। ईशान के पिता प्रणव कुमार पांडे ने इस दौरान किशन को सलाह दी कि वो इस पारी को खुद पर हावी ना होने दे। क्योंकि अगले मैच में फिर उसे जीरो से ही शुरू करना है। ईशान के पिता ने बताया कि जब टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए उनके बेटे का चयन नहीं हुआ था तो किशन काफी परेशान हो गए थे।

टूट गया था ईशान का दिल
पिता ने कहा कि टीम में चयन नहीं होने पर ईशान किशन का दिल टूट गया था। वो काफी परेशान था और मैंने उसे कभी भी इस तरह से नहीं देखा था। वह अपनी जिंदगी में अक्सर मौज मस्ती करते रहते हैं। लेकिन इस घटना के बाद वह काफी डिप्रेश नजर आ रहे थे। घर पर वो सोता नहीं था, रात में छत पर टहलने चला जाता था। ऐसे में मैंने उसे समझाया था कि ऐसी पारी खेलो कि टीम को तुम्हें निकालने का कोई बहाना ना मिले।












Click it and Unblock the Notifications